Jharkhand Politics: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड इस वक्त रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ हुए गैंगरेप और 3 साल की मासूम से दरिंदगी की घटना से आक्रोशित हैं। हेमंत सरकार में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ अब भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर तुष्टिकरण और अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है।
Read More- US Iran War: यूरेनियम दो वरना बमबारी झेलने को तैयार रहो, ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम
Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 10,000 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं
आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में अब तक 10,000 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को ‘तुष्टिकरण के चश्मे’ से देखती है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और हिंदू बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए तत्काल फांसी की सजा दी जाए।
Read More- Bokaro News: बोकारो में CBI का छापा-घूस लेते CCL मैनेजर और JMM नेता रंगे हाथ गिरफ्तार
Jharkhand Politics: भाजपा का बड़ा आंदोलन प्लान
इस मामले में न्याय की मांग को लेकर भाजपा ने दो दिवसीय आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है:
-
19 अप्रैल: शाम 5:30 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक विशाल मशाल जुलूस।
-
20 अप्रैल: सुबह 11:00 बजे रांची SSP कार्यालय का घेराव।
Read More- Dhanbad Crime: घर में घुसकर मेयर समर्थक शुभम यादव को गोलियों से भूना, दहशत का माहौल
इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा और रांची के तीनों संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटेंगे। भाजपा का कहना है कि जब तक बेटियों को न्याय नहीं मिलता, यह आंदोलन थमने वाला नहीं है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








