Love Affair: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक शिक्षित महिला, जो शिक्षिका बनकर समाज को नई दिशा देने का सपना देख रही थी, उसे उसके ही पति ने मौत की नींद सुला दिया। आरोप है कि राजू साहनी ने अपनी प्रेमिका के रास्ते से ‘कांटा’ हटाने के लिए अपनी पत्नी मनीषा की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में गला रेतकर युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Love Affair: 3 साल के मासूम ने मां को मुखाग्नि
इस पूरी वारदात का सबसे हृदयविदारक पहलू दो मासूम बच्चों का भविष्य है। मनीषा की 5 साल की बेटी खुशी और 3 साल का बेटा ऋषभ है। हत्या के बाद आरोपी पति अपनी बेटी को लेकर फरार हो गया, जबकि 3 साल का नन्हा ऋषभ अपनी मां के बेजान शरीर के पास बैठकर घंटों रोता रहा। बलिया के सादपुर घाट पर जब अंतिम संस्कार हुआ, तो पत्थर दिल इंसान की भी आंखें भर आईं। मनीषा के भाई चंदन ने अपने 3 साल के भांजे ऋषभ की उंगली थामकर उससे मां को मुखाग्नि दिलवाई।
Love Affair: प्रेम प्रसंग का विरोध करती थी पत्नी
मृतका की बहन दीपा और भाई चंदन ने बताया कि राजू का गांव की ही एक लड़की के साथ अवैध संबंध था। राजू पहले मणिपुर में काम करता था, लेकिन गांव लौटने के बाद वह अवैध शराब बनाने के धंधे में लग गया। मनीषा अक्सर उसके शराब के धंधे और प्रेम प्रसंग का विरोध करती थी जिसके बाद आरोपी उसे प्रताड़ित करता था।
Read More- Ranchi Breaking: 6 घंटे के भीतर जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड का हत्यारा गिरफ्तार
घटना वाली रात (रविवार) करीब 11 बजे मनीषा ने अपनी सास के साथ मिलकर पति को उसकी प्रेमिका के घर रंगे हाथ पकड़ लिया था। वहां से घर लौटने के बाद राजू ने गुस्से में आकर मनीषा की बुरी तरह पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने शव को बेड पर लिटा दिया गया ताकि यह आत्महत्या लगे, लेकिन मृतिका के फटे कपड़े और शरीर पर चोट के निशान हत्या की गवाही दे रहे थे।
दहेज की भूख और टूटे हुए सपने
मनीषा की मां गौरी देवी ने बताया कि 2018 में दोनों की शादी बड़े अरमानों के साथ हुई थी। राजू ने ही मनीषा को पहली बार अस्पताल में देखा था और शादी की जिद की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका असली चेहरा सामने आ गया। वह लगातार बाइक और सोने के गहनों के लिए मनीषा को पीटता था। हाल ही में मनीषा ने बीएड पूरा किया था और वह शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। उसे उम्मीद थी कि नौकरी मिलने के बाद शायद उसके घर की स्थिति सुधर जाए, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर को वो अपना मान रही है, वहीं उसकी मौत की साजिश रची जा रही है।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में फिर भू-धंसान से अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Love Affair: फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल पासवान ने बताया कि एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी राजू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मानवाधिकार आयोग की महिला परिषद सदस्य रूही सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव कानूनी व आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









