Dhanbad News: धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में एक बार फिर भू-धंसान की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। गुरुवार को अचानक जमीन धंसने से तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
Dhanbad News: ग्रामीणों ने बोकारो-धनबाद एनएच-32 को जाम कर दिया
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने बोकारो-धनबाद एनएच-32 को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
घायलों में अरमान नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज तिलाटांड़ अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने अभी तक घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है।
Dhanbad News: 31 मार्च को तीन लोगों की हुई थी मौत
सीओ गिरिजानंद किस्कू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है और हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जल्द ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा।
गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 को इसी इलाके में भू-धंसान से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीण अब स्थायी समाधान और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।












