Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह स्थित सीएसपी केंद्र में हुई लूटकांड का धनबाद पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपने अन्य दो साथियों के नाम का भी खुलासा किया है। डीएसपी -2 धीरेंद्र नारायण बंका ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
Dhanbad News: पिस्टल का भय दिखाकर 78,750 रुपये लूटे थे
बताया कि घटना 13 अप्रैल 2026 की है। दोपहर करीब 2:50 बजे तीन अज्ञात अपराधी मुंह बांधकर सुनील मुर्मू के सीएसपी केंद्र में घुस आए और पिस्टल का भय दिखाकर 78,750 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में टुंडी थाना कांड संख्या 28/26 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Read More- Ranchi Breaking: 6 घंटे के भीतर जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड का हत्यारा गिरफ्तार
घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने डिग्गू गोप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
Dhanbad News: फरार आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल (JH 10BV 2355), 1,120 रुपये नकद तथा घटना के समय पहने गए जूते बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी डिग्गू गोप, पिता भोला गोप, ग्राम सुन्दरपहाड़ी, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद का निवासी है।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में गला रेतकर युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
इस कार्रवाई का नेतृत्व वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु.02) धीरेन्द्र नारायण बंका ने किया। छापेमारी टीम में टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर, पु.अ.नि. कृष्णा पहान, स.अ.नि. राजेश सिंह, स.अ.नि. कन्हैया लाल मंडल समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









