Big Breaking : राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान के बाद आप में टूट की बात खुलकर सामने आ रही है। दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे बड़े चेहरे भी मौजूद थे।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
Big Breaking : आप के दो तिहाई सांसद थाम सकते हैं बीजेपी का दामन
प्रेस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि वे आप को छोड़ने वालों में अकेले नहीं, बल्कि पार्टी के दो-तिहाई (2/3) सांसद भी उनके साथ भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेटर हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल जैसे दिग्गज भी इस फैसले में उनके साथ हैं।
Read More- Ranchi Breaking: 6 घंटे के भीतर जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड का हत्यारा गिरफ्तार
Big Breaking : खुद का फायदा देख रही है आप-राघव चड्डा
इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा, “पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने अपने पसीने से सींचा वह अब असल मुद्दों से भटककर खुद का हित देख रही है। हमने संविधान के प्रावधानों के तहत खुद को बीजेपी में विलय करने का फैसला लिया है।”
आम आदमी पार्टी में यह टूट ऐसे समय में आया है जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही हाल ही में 15 अप्रैल को अशोक मित्तल के आवास पर ED की छापेमारी हुई थी। हालांकि इन सबके बीच आप पार्टी में टूट की बात खुलकर सामने आ रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









