Dhanbad News: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट धनबाद ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 12 बोतल अंग्रेजी शराब (9000 एमएल) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,360 रुपये बताई जा रही है।
Read More- Big Breaking : आप सांसद राघव चड्डा ने बीजेपी ज्वाइन करने का किया ऐलान, एक तिहाई सांसद भी…
Dhanbad News: संदिग्ध अवस्था में देखे जाने के बाद आरपीएफ ने ली तलाशी
घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:50 बजे की है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम प्लेटफॉर्म संख्या 8 के कालका छोर पर गश्त कर रही थी, तभी दो युवक संदिग्ध अवस्था में नीले रंग के बैग के साथ नजर आए। तलाशी लेने पर दोनों बैग से 6-6 बोतल “Imperial Blue” व्हिस्की बरामद हुई, जिस पर “For Sale in Jharkhand Only” अंकित था।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार और रवि कुमार (दोनों उम्र 18 वर्ष), निवासी बड़ामुड़ी, धनबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे शराब को पटना ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे।आरपीएफ ने जब्त शराब के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Read More- Ranchi Breaking: 6 घंटे के भीतर जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड का हत्यारा गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








