Palamu News: पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉपियो वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घटना में सांसद विष्णुदयाल राम के करीबी ईश्वरी पांडेय के बेटे आकाश पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई।
Palamu News: स्कॉर्पियो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक आकाश रेहला स्थित आदित्य बिरला केमिकल इंडिया लिमिटेड में काम करते थे और अपनी बुलेट बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क से दूर खेत में जा गिरी।
Palamu News: पिछले ही साल हुई थी आकश की शादी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आकाश की शादी 2025 के अंत में ही हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।













