Monday, April 27, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Bokaro Crime: मायके जाने की जिद बनीं मौत की वजह, पति ने सोती हुई पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

Bokaro Crime: झारखंड के बोकारो जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र में एक पति ने मायके जाने की जिद से नाराज होकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर।

April 27, 2026
in क्राइम, झारखंड
A A
Bokaro Crime: Visiting Parental Home Proves Fatal; Husband Hacks Wife to Death with an Axe

Bokaro Crime: Visiting Parental Home Proves Fatal; Husband Hacks Wife to Death with an Axe

Share on FacebookShare on Twitter

Bokaro Crime: मायके जानें की ऐसी जिद्द जिसने पत्नी को उतारा मौत के घाट। यह मामला झारखंड के बोकारे जिले के पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र की है। यहाँ एक शख्स ने मामूली बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरी घटना की बात करें तो यह सनसनीखेज मामला चाकुलिया पंचायत के रामडी टोला का है। जहां मृतका सोनू देवी शनिवार रात अपने पति विकास रजवार और 13 महीने के मासूम बच्चे के साथ घर पर थी। विकास तमिलनाडु में मजदूरी करता है और करीब 10 दिन पहले ही गांव लौटा था।

बताया जा रहा है कि सोनू देवी पिछले कुछ दिनों से लगातार मायके जाने की जिद कर रही थी। शनिवार को बीती रात भी घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद सोनू देवी सोने चली गई, लेकिन विकास का गुस्सा शांत नहीं हुआ। रविवार सुबह जब सोनू गहरी नींद में थी, तभी विकास ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Related Post

Hazaribagh News: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग, महिला की मौत पति गंभीर

Hazaribagh News: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग, महिला की मौत पति गंभीर

April 27, 2026
Ranchi Railway Station Redevelopment: South Side Terminal to Become Operational in June; Saves 20 Minutes

Ranchi News: क्या आपने देखा रांची स्टेशन का नया अवतार? साउथ साइड का 90% काम पूरा, जानें जून से क्या-क्या बदलेगा

April 27, 2026
Ruckus over JPSC irregularities: Babulal Marandi demands removal of chairman

JPSC गड़बड़ी पर बवाल: बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन को हटाने की उठाई मांग

April 27, 2026
Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

April 27, 2026

Bokaro Crime: खुद पिता को दी हत्या की जानकारी

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद अपने पिता, शक्तिपद रजवार को इस खौफनाक कदम की जानकारी दी। पिता के जरिए सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लहूलुहान हालत में महिला का शव पड़ा था।

जिसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए पिंडरा जोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एसआई शंकर कुमार ने बताया कि “हमें सूचना मिली थी कि चाकुलिया पंचायत में एक महिला की हत्या हुई है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी पति विकास रजवार को गिरफ्तार कर लिया है। हथियार (कुल्हाड़ी) बरामद कर ली गई है और मामले की विस्तृत छानबीन जारी है।”

मासूम के सिर से उठा मां का साया

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। विकास और सोनू का 13 महीने का एक बच्चा भी है। पिता जेल की सलाखों के पीछे है और मां की जान जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, छोटी सी बात पर इस तरह का हिंसक कदम उठाना बेहद चौंकाने वाला है।

Related Posts

Hazaribagh News: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग, महिला की मौत पति गंभीर
झारखंड

Hazaribagh News: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग, महिला की मौत पति गंभीर

April 27, 2026
Ranchi Railway Station Redevelopment: South Side Terminal to Become Operational in June; Saves 20 Minutes
झारखंड

Ranchi News: क्या आपने देखा रांची स्टेशन का नया अवतार? साउथ साइड का 90% काम पूरा, जानें जून से क्या-क्या बदलेगा

April 27, 2026
Ruckus over JPSC irregularities: Babulal Marandi demands removal of chairman
झारखंड

JPSC गड़बड़ी पर बवाल: बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन को हटाने की उठाई मांग

April 27, 2026
Next Post
Clarification on Hazaribagh news: Sorry for publishing unverified news

Hazaribagh खबर पर स्पष्टीकरण: बिना पुष्टि प्रकाशित समाचार के लिए खेद

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट बन गया था-Raghav Chadha ने खोल दी पोल! वीडियो वायरल

टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट बन गया था-Raghav Chadha ने खोल दी पोल! वीडियो वायरल

April 27, 2026

Hazaribagh News: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग, महिला की मौत पति गंभीर

Ranchi News: क्या आपने देखा रांची स्टेशन का नया अवतार? साउथ साइड का 90% काम पूरा, जानें जून से क्या-क्या बदलेगा

JPSC गड़बड़ी पर बवाल: बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन को हटाने की उठाई मांग

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

Hazaribagh खबर पर स्पष्टीकरण: बिना पुष्टि प्रकाशित समाचार के लिए खेद

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra