Bokaro News: Crime Investigation Department (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो ट्रेजरी से जुड़े फर्जी वेतन निकासी मामले में एक होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार जवान पर फर्जी तरीके से वेतन निकासी के आरोप लगे थे। युवक एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित था।
Bokaro Treasury Scam में आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है, जिसके बाद इस गिरफ्तारी से इस पूरे घोटाले के पहलुओं और अन्य संभावित संलिप्त लोगों से संबंधित जानकारी मिलने की उम्मीद है। कार्रवाई के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।
फर्जीवाड़े से हड़कंप, अन्य कड़ियों की तलाश जारी
CID ने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और तेजी से शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की खबर सामने आ सकती है। इससे यह साफ है कि फर्जी वेतन निकासी मामले के खिलाफ संस्था किसी भी प्रकार का घोटाला नहीं बर्दाश्त करेगा और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
इसी के साथ आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी खुलासे देखने को मिल सकते हैं।












