Jharkhand Politics: झारखंड में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। भाजपा नेत्री पूर्णिमा साहू के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रमा खलखो ने भाजपा को जमकर घेरा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों के नाम पर केवल राजनीतिक रोटियां सेंक रही है और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण के नाम पर शून्य है।
Jharkhand Politics: जनगणना और परिसीमन के नाम पर फंसाया बिल
रमा खलखो ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जनगणना और परिसीमन की शर्तों में बांधकर भाजपा ने इसे अनिश्चितकाल के लिए टालने का काम किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा की मंशा साफ है, तो 2023 में पारित इस कानून को तुरंत लागू क्यों नहीं किया जा रहा? उन्होंने इसे महिलाओं के साथ एक बड़ा ‘छल’ करार दिया।
Jharkhand Politics: BJP के मशाल जुलूस को बताया राजनीतिक दिखावा
भाजपा द्वारा प्रस्तावित मशाल जुलूस पर तंज कसते हुए रमा खलखो ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंचायत से संसद तक महिलाओं को भागीदारी दी है, जबकि भाजपा केवल प्रचार तक सीमित है।
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर भाजपा से जवाब मांगा और कहा कि झारखंड की जागरूक महिलाएं अब इस दिखावे के झांसे में नहीं आने वाली हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








