Jharkhand Politics: रांची के कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रभारी के. राजू उपस्थित थे। बैठक का मुख्य एजेंडा राज्य में संगठन को धारदार बनाना और आगामी SIR प्रक्रिया के दौरान भाजपा की कथित साजिशों को नाकाम करना रहा।
Read More- Census 2027: 16 मई से झारखंड में जनगणना का पहला चरण शुरु, रांची नगर निगम में 29 को बड़ी बैठक
Jharkhand Politics: अधिकारों पर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दें
के. राजू ने जिलाध्यक्षों को सख्त लहजे में कहा कि राज्य में जल्द ही SIR की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिना पारदर्शिता के फैसले ले रही है जिससे आम जनता के अधिकारों पर असर पड़ सकता है।
उन्होंने जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी कि यदि एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के हक पर हमला होता है, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक मुंहतोड़ जवाब देगी।
Read More- Jharkhand Politics: विपक्ष कर रहा महिलाओं से विश्वासघात-पूर्णिमा दास का बड़ा आरोप
Jharkhand Politics: बूथ लेवल पर मजबूती की तैयारी
उन्होंने बीएलए (BLA) की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि SIR के वक्त पूरी प्रतिबद्धता बरतें ताकि किसी का नाम मतदाता सूची से न कटे।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात, कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या
उन्होंने जिलाध्यक्षों को मोर्चा, विभाग और संगठनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने और नियुक्ति पत्र वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी संगठन को समावेशी बनाने और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही।
Read More- Giridih News: गिरिडीह में हड़कंप-गोलगप्पा खाने से बच्चे की मौत, कई बीमार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








