Census 2027: देशभर में जनगणना 2027 को लेकर सरकार सख्त हो गई है। इसको लेकर सारी तैयारियां तेज हो गई है। झारखंड में भी जनगणना शुरु होने वाली है। झारखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण 16 मई 2026 से शुरु होने वाला है जो कि 14 जून 2026 तक चलेगा। रांची नगर निगम ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है।
Census 2027: 1 मई से 15 मई 2026 तक खुद जानकारी भर सकेंगे
जनगणना के दौरान मकानों की गणना और सूचीकरण किया जाएगा। इससे पहले आम लोगों के लिए एक खास सुविधा शुरू की जा रही है।
सरकार की ओर से 1 मई से 15 मई 2026 तक “सेल्फ-एन्यूमरेशन” यानी स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान लोग एक विशेष पोर्टल पर जाकर खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी भर सकेंगे।
Census 2027: 29 अप्रैल 2026 को रांची नगर निगम सभागार में बड़ी बैठक
इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 29 अप्रैल 2026 को रांची नगर निगम सभागार में सुबह 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें अधिकारियों और संबंधित लोगों को जरूरी जानकारी दी जाएगी।
इस बैठक में स्व-गणना से संबंधित सभी तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








