Jharkhand News: राजधानी के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए की गई बेतहाशा फीस वृद्धि ने अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम 2017’ का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
Jharkhand News: अभिभावकों को गहरा झटका लगा
अजय राय ने बताया कि 21 अप्रैल को प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के बीच एक निर्णायक बैठक होनी थी, लेकिन यह बैठक नहीं हो पाई। इससे उन अभिभावकों को गहरा झटका लगा है जो उपायुक्त के आश्वासन पर राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। स्कूलों द्वारा न केवल ट्यूशन फीस बढ़ाई गई है, बल्कि एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट चार्ज और कंप्यूटर फीस के नाम पर भी अवैध वसूली जारी है।
Jharkhand News: किताबों के नाम पर बड़ा खेल
एसोसिएशन का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर खास दुकानों से ही महंगी किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। CBSE/ICSE के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई स्कूल अपनी वेबसाइट पर पुस्तकों की सूची जारी नहीं कर रहे हैं। अजय राय ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जिला स्तरीय फीस समिति की बैठक कर कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए मजबूर होगा।












