Ranchi : 29 अप्रैल को शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला। BSE Sensex करीब 1,000 अंकों की उछाल के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty 50 भी लगभग 300 अंक चढ़कर 24,300 के आसपास ट्रेड कर रहा है। बाजार में आज ऑटो, आईटी और FMCG सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा है।
यूएई के OPEC से बाहर निकलने का फायदा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि OPEC से यूएई के बाहर निकलने की खबर का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। इससे कच्चे तेल की कीमतों पर कंट्रोल कमजोर हो सकता है और सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि दूसरी ओर Brent Crude Oil की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जिससे बाजार में हलचल बनी हुई है।
Strait of Hormuz को लेकर बढ़ती चिंता भी तेल की कीमतों को प्रभावित कर रही है। इससे पहले 28 अप्रैल को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज की तेजी ने निवेशकों को राहत दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









