आज का राशिफल 30 अप्रैल 2026: 30 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ही खास होने वाला है। इस दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और चित्रा नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। 30 अप्रैल को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से व्यापारिक और नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जाने 30 अप्रैल 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष (Aries): राजकीय कार्यों में मिलेगी सफलता
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन उपलब्धियों वाला रहेगा। ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट्स को सराहा जाएगा और सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा। छात्रों के लिए सामूहिक पढ़ाई करियर के नए द्वार खोलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
वृष (Taurus): मेहनत लाएगी रंग
वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में निरंतरता बनाए रखनी होगी। घर पर पुराने मित्रों के आने से पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे।
मिथुन (Gemini): फर्नीचर कारोबारियों की चांदी
मिथुन राशि के जो जातक फर्नीचर या लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए कल बंपर मुनाफे का दिन है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में बड़ों का सम्मान करें, उनका आशीर्वाद आपको बड़ी सफलता दिला सकता है।
कर्क (Cancer): आमदनी के नए स्रोत
कर्क राशि वालों के लिए आय बढ़ने के प्रबल योग हैं। व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे और रुके हुए काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा, बस बड़ों की बातों को अनसुना न करें।
सिंह (Leo): प्रॉपर्टी में बड़ी डील का योग
सिंह राशि के लिए कल का दिन आर्थिक रूप से ‘सुपर’ रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। घर के लिए कीमती सामान या वाहन खरीदने के योग हैं। घुटने के दर्द से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
कन्या (Virgo): मनोबल में होगी वृद्धि
कन्या राशि के जातक कल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अत्यंत अनुकूल है। अगर घर में कंस्ट्रक्शन का काम रुका था, तो वह कल तेजी से आगे बढ़ेगा।
तुला (Libra): फिजूलखर्ची पर रखें लगाम
कल चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। ऑफिस में आपके सकारात्मक विचार काम को आसान बना देंगे। भाई-बहनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, लेकिन आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
वृश्चिक (Scorpio): नया बिजनेस शुरू करने में सावधानी
वृश्चिक राशि वालों को सलाह है कि बिना किसी अनुभवी की राय के नया निवेश न करें। ऑफिस में नए लोगों से संपर्क बनेगा, लेकिन बातचीत में संयम रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा।
धनु (Sagittarius): पुरानी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
धनु राशि वालों के लिए कल का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतरीन है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और पदोन्नति के संकेत मिलेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी।
मकर (Capricorn): शत्रुओं से रहें सावधान
मकर राशि के जातकों को कल ऑफिस में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और पर्याप्त आराम लें। लवमेट के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
कुंभ (Aquarius): सरकारी नौकरी वालों को मिलेगा सम्मान
कुंभ राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में किए गए बदलाव लाभकारी सिद्ध होंगे।
मीन (Pisces): बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी
सिंह राशि की तरह मीन राशि के लिए भी कल का दिन धनवर्षा वाला है। आय के एक से अधिक स्रोत मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा सफल रहेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









