पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल से सामने आ रहा है, जहां पहली बार बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है।
बंगाल में बड़ा उलटफेर! BJP की ऐतिहासिक बढ़त
293 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में बीजेपी 190+ सीटों पर आगे चल रही है और शुरुआती जीत भी दर्ज कर चुकी है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) 100 के आंकड़े तक पहुंचने में भी संघर्ष करती नजर आ रही है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा।
असम में BJP का दबदबा कायम
126 सीटों वाले असम में बीजेपी एकतरफा बढ़त बनाए हुए है। पार्टी 99 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे यह साफ हो गया है कि राज्य में उसकी पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है।
तमिलनाडु में विजय की एंट्री ने बदला खेल
तमिलनाडु में सबसे बड़ा सरप्राइज अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने दिया है। TVK 100+ सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ताधारी DMK को पीछे छोड़ती दिख रही है। DMK फिलहाल 70+ सीटों पर आगे है। यह राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ साबित हो सकता है।
केरल में कांग्रेस की वापसी तय?
140 सीटों वाले केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन 100 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं वामपंथी गठबंधन 35 सीटों के आसपास सिमटता दिख रहा है। यह कांग्रेस के लिए बड़ी वापसी मानी जा रही है।
पुडुचेरी में BJP को बढ़त
पुडुचेरी की 30 सीटों में से बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यहां भी सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।
Election Results 2026 के ये रुझान कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के नतीजे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








