Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुरा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पटल बाउरी के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 7:30 बजे की है, जब पटल बाउरी पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पटल बाउरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read More- तमिलनाडू चुनाव में TVK के जीत का कौन है लेडी लक! क्या थलापति इस एक्ट्रेस से करेंगे शादी
परिवार को उचित मुआवजा देने की उठी मांग
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की भी मांग उठाई जा रही है।
Read More- विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: चारो तरफ भगवा बीच में तीर धनुष, क्या झारखंड में टिक पाएगी हेमंत सरकार!
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की अपील की है।







