Share Market Update: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, 5 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
Share Market Update: 5 मई 2026 सुबह 10 बजे तक
आज सुबह बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव देखा गया। सेंसेक्स जो पिछले दिन 77,269 पर बंद हुआ था, वह आज सुबह 9:15 बजे 77,103 पर ओपन हुआ और 10 बजे तक गिरकर 77,027 के स्तर तक आ गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का असर
भारतीय बाजार पर वैश्विक गिरावट का असर साफ दिख रहा है:
- अमेरिकी बाजार: 4 मई को डाउ जोन्स 557 अंक (-13%) गिरकर बंद हुआ था।
- एशियाई बाजार: हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 01% नीचे है, हालांकि निक्केई और कोस्पी में बढ़त देखी गई है।
पिछले दिन (4 मई) की स्थिति
सोमवार को बाजार में हरियाली थी। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 पर बंद हुआ था। कल के टॉप गेनर्स और लूजर्स इस प्रकार थे:
निफ्टी टॉप गेनर्स (4 मई):
- अडाणी पोर्ट्स: ₹1,747 (+5.41%)
- आयशर मोटर्स: ₹7,330 (+3.11%)
- जियो फाइनेंशियल: ₹254 (+2.98%)
निफ्टी टॉप लूजर्स (4 मई):
- कोटक बैंक: ₹371 (-3.18%)
- भारती एयरटेल: ₹1,828 (-3.12%)
- डॉ. रेड्डीज: ₹1,288 (-2.61%)
निवेशकों के लिए खास
बाजार में लगातार हो रही FII (Foreign Institutional Investors) की बिकवाली चिंता का विषय है। बीते 30 दिनों में FII ने कुल ₹49,038 करोड़ की निकासी की है, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹41,448 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की है।









