Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में बड़े स्तर पर वैकेंसी निकाली है। आयोग ने झारखंड तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JTGLCCE-2026) के लिए नॉटिफिकेशन जारी कर दिया है।
30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से शुरु होकर 30 जून तक रहेगी। योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। इस बार ऑफलाइन आवेदन का ऑप्शन नहीं दिया गया है।
Read More- शराब मांगी, नहीं देने पर मार दी गोली-बरहेट में हत्या से सनसनी
5 जुलाई से 10 जुलाई के बीच करा सकते हैं सुधार
विज्ञापन में परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, परीक्षा प्रक्रिया और रिक्तियों की संख्या विस्तार से उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
Read More- बड़ी खबर: हो गया ऐलान-बंगाल में सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बीजेपी के पहले सीएम
आवेदन जमा करने के बाद 5 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इस दौरान केवल आवश्यक सुधार किए जा सकते हैं, जबकि नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।








