Ranchi: पंजाबी हिन्दू बिरादरी, रांची के अध्यक्ष पद चुनाव (वर्ष 2026-28) के लिए Kunal Ajmani ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर बिरादरी के कई सम्मानित सदस्य और समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद कुणाल अजमानी ने कहा कि पंजाबी हिन्दू बिरादरी की पहचान हमेशा से संस्कार, सहयोग और सामाजिक समर्पण रही है। इसी परंपरा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, वरिष्ठजनों के अनुभव और मातृशक्ति के आशीर्वाद के साथ बिरादरी को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
Kunal Ajmani ने बिरादरी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि बिरादरी के सभी सम्मानित सदस्यों का साथ और समर्थन आगे भी मिलता रहेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












