ब्रेकिंग न्यूज: Election Commission of India ने गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज की घोषणा कर दी। इस चरण में हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR अभियान पूरा हो जाएगा।
3.94 लाख BLO करेंगे वोटरों का सत्यापन
चुनाव आयोग के मुताबिक तीसरे फेज में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात किए जाएंगे। इनके साथ राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी सहयोग करेंगे। आयोग ने बताया कि दिल्ली में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
पहले दो फेज में 59 करोड़ वोटरों का हुआ सत्यापन
आयोग ने 24 जून 2025 को पूरे देश में SIR अभियान शुरू करने का आदेश दिया था। पहले फेज में बिहार और दूसरे फेज में 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया। अब तक करीब 59 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है। इस दौरान 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA प्रक्रिया में शामिल हुए थे।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: ऐसे पलटा खेल! वेणुगोपाल का पत्ता काटकर वीडी सतीशन केरल में कैसे बने सबसे बड़े चेहरे
मौसम के कारण तीन राज्यों में देरी
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से SIR का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: देवास पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत-शवों के चिथड़े उड़े

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








