Rajdhani Express Fire: भारतीय रेल की त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोटा मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच ट्रेन के एसी कोच B-1 और उसके पीछे लगे लगेज कम गार्ड वैन में अचानक आग लग गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
Rajdhani Express Fire: 15 मिनट में खाली कराया गया पूरा कोच
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोच B-1 में 68 यात्री सवार थे। सबसे पहले गार्ड ने धुआं और आग की जानकारी लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। राहत और बचाव टीम ने तेजी दिखाते हुए करीब 15 मिनट के अंदर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया।
रतलाम से निकलने के बाद हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रविवार सुबह करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था। राजस्थान में प्रवेश से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास आग लग गई। आग बाद में लगेज कोच तक पहुंच गई, जिसमें यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।
Rajdhani Express Fire: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर असर
हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया। ट्रेन की बिजली सप्लाई काटकर प्रभावित कोच को अलग किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर ट्रेन को लगभग साढ़े चार घंटे बाद कोटा के लिए रवाना किया गया।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हादसे के कारण कई ट्रेनों के शेड्यूल पर भी असर पड़ा है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









