Ranchi: पीएलएफआई की एंट्री एख बार फिर रांची में हो चुकी है। इतने दिनों की शांति के बाद अब एक बार फीर पीएलएफआई के नाम पर लोगों को रंगदारी भरे मैसेज आने लगे है। दो दिन पहले की बात करे तो नामकुम में एक डॉक्टर से पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी की मांग की गई थी। जिसके बाद ताजा मामला रांची के जमीन मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में कारोबारी ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Read More: Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगने से हड़कंप, दो कोच जलकर खाक
लेटर से भेजा गया मैसेज
जमीन मालिक लाल कृष्ण नाथ शाहदेव ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को पीएलएफआई के लेटर हेड में एक करोड़ की रंगदारी का मैसेज भेजा है। जिसके बाद 9 मई को एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का जोनल कमांडर राजेश यादव बताया, जिसके बाद उसने कहा कि गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति जिस जमीन पर काम कर रहे है। उन्हें परेशान न करें औऱ इसके बाद 10 मई को उसी नंबर से उन्हें फिर कॉल आया जिसमें रंगदारी की मांग की गई है। इस संबंध में लाल कृष्ण नाथ शाहदेव ने जोनल कमांडर राजेश यादव, गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जांच में जुटी पुलिस
आपकों बता दें कि पीएलएफआई के द्वारा एक धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया है। साथ ही एक सप्ताह मे जमीन पर काम लगाया जा रहा है, रोका तो कार्रवाई होगी। इस धमकी के बाद से शहदेव परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।








