Gumla: आमतौर पर इस तरह की सूचना मिलती है कि भोले भाले लोगों को साइबर ठग करने वाले अपना शिकार बनाते हैं लेकिन इन दोनों अब साइबर ठग करने वाले लोगों का टारगेट जिले के वरीय पदाधिकारी भी बनते हुए नजर आ रहे हैं.
इसी क्रम में एक मामला गुमला से सामने आया है जहां गुमला के डीसी दिलेश्वर महतो का फेक व्हाट्सएप बनाकर लोगों को मैसेज किया जा रहा है.
सोशल मीडिया के अकाउंट पर ध्यान नहीं दे
इस बात को सामने आने के बाद जिला प्रशासन के पदाधिकारी द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई करने की प्रक्रिया तो की ही जा रही है.
साथ ही साथ प्रशासनिक पदाधिकारी ने आम लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह के फेक व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया के अकाउंट पर ध्यान नहीं दिया जाए और ऐसी जानकारी अगर किसी को मिलती है तो निश्चित रूप से उसकी सूचना निकटवर्ती पुलिस थाने को दिया जाए ताकि उसे वैसे लोगों पर शक्ति से कार्रवाई की जा सके.
यह पहला मामला नहीं है
गुमला जिला का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी गुमला के डीसी का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी करने का प्रयास किया गया था.
इस तरह के मामलों के सामने आने के बाद निश्चित रूप से साइबर ठगी के मामलों की जांच करने वाले एजेंसी को विशेष रूप से सक्रिय होने की आवश्यकता है ताकि इस तरह का गिरोह चलाने वालों पर एक तो शक्ति से कार्रवाई हो सके.
साथ ही साथ लोगों को जागरूक करने के लिए भी विशेष कैंप करने की आवश्यकता है तभी जाकर गलत मनसा से इस तरह का काम करने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है.

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








