रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के 2010 बैच के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सुरेंद्र कुमार झा की नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर BSF में की गई है। गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए ताकि वे केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।
यह आदेश 18 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति मौजूदा रिक्ति के विरुद्ध सामान्य नियम एवं शर्तों के तहत की गई है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र की प्रति झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी और BSF महानिदेशक को भी भेजी गई है।








