Thursday, May 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

लोयाबाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलीबारी-पथराव में दर्जनभर घायल

May 20, 2026
in झारखंड
A A
लोयाबाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलीबारी-पथराव में दर्जनभर घायल
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad: लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलीबारी, पथराव और मारपीट शुरू हो गई। घटना में गोली लगने समेत दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार गोलीबारी में कांग्रेस समर्थक विष्णु प्रमाणिक और किशुन रवानी घायल हुए हैं। वहीं जितेंद्र मेहता नामक युवक को भी गोली लगने की बात कही जा रही है, जिसका इलाज गिरिडीह में चल रहा है। इसके अलावा कई लोगों के सिर फूटने, हाथ टूटने और पत्थर लगने से घायल होने की सूचना है। पथराव में आधा दर्जन से अधिक चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पांच लोग हिरासत में, पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके से सरोज कुमार चंद्रपुरा, अमीत महतो, धर्मेंद्र महतो, मो मेराज और कुंदन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजसू नेता रजनी रवानी के समर्थक बाहरी लोगों के साथ बस्ती पहुंचे थे और पूर्व नियोजित तरीके से हमला किया गया। उनका कहना है कि घटना से पहले सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश भी वायरल किए गए थे।

वहीं रजनी रवानी समर्थकों का कहना है कि वे कोयला चोरी के खिलाफ आवेदन देने के बाद बांसजोड़ा पहुंचे थे, तभी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने विरोधी पक्ष पर गोलीबारी और बमबाजी का आरोप लगाया है।

ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक हुंडई i20 कार से लोडेड पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Related Posts

झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची
Breaking News

 ब्रेकिंग न्यूज: झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची

May 20, 2026
Ranchi News: Review of social welfare, health and social security schemes, DC Manjunath Bhajantri gave strict instructions
झारखंड

Ranchi News: समाज कल्याण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए सख्त निर्देश

May 20, 2026
Ranchi DC की पहल रंग लाई, RTE लॉटरी से 641 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त एडमिशन
रांची

Ranchi DC की पहल रंग लाई, RTE लॉटरी से 641 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त एडमिशन

May 20, 2026
Next Post

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची

 ब्रेकिंग न्यूज: झारखंड में पहली बार 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 इनामी समेत 426 घटनाओं में थे शामिल , पूरी सूची

May 20, 2026

Ranchi News: समाज कल्याण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए सख्त निर्देश

Ranchi DC की पहल रंग लाई, RTE लॉटरी से 641 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त एडमिशन

लोयाबाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोलीबारी-पथराव में दर्जनभर घायल

Dhanbad के बांसजोड़ा में खूनी संघर्ष: गोलीबारी में वृद्ध घायल, कई लोग जख्मी, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Jharkhand Naxal surrender: लाल आतंक से ‘व्हाइट कॉरिडोर’ तक, आखिर कैसे कमजोर हुआ नक्सलियों का गढ़?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra