Ranchi में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सिविल कोर्ट ने उन्हें और उनके बेटे को जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया।
इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से रांची में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज थी। चुन्नू मिश्रा की गिरफ्तारी के विरोध में कई समाजसेवी संगठनों, समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई थी। समर्थकों का कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जल्द न्याय मिलना चाहिए।
कोर्ट से जमानत मिलने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कई लोगों ने इसे राहत भरा फैसला बताते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया।
राजधानी Ranchi में दिनभर इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। कोर्ट के फैसले के बाद चुन्नू मिश्रा के समर्थकों ने राहत की सांस ली और इसे उनके पक्ष में एक महत्वपूर्ण कानूनी राहत माना जा रहा है।









