Breaking News: भोपाल की एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, ट्विशा के आखिरी CCTV फुटेज और वायरल WhatsApp चैट ने केस को और रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
Breaking News: ब्यूटी पार्लर का CCTV फुटेज: सामान्य दिख रही थी ट्विशा
जांच के दौरान पुलिस के हाथ ट्विशा का आखिरी सीसीटीवी फुटेज लगा है। मौत से कुछ देर पहले वह ससुराल के पास एक पार्लर में तैयार होने गई थी। वीडियो में वह काफी रिलैक्स नजर आ रही है, जिससे सुसाइड की थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं।
Breaking News: भाई के पास जाने वाली थी ट्विशा, टिकट भी हो गया था कन्फर्म
जांच में खुलासा हुआ है कि ट्विशा 15 मई को अजमेर अपने भाई मेजर हर्षित शर्मा के पास जाने वाली थी। उसने 12 मई की सुबह ही जयपुर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। ऐसे में सवाल यह है कि जिस लड़की ने यात्रा की प्लानिंग कर ली थी, वह अचानक सुसाइड कैसे कर सकती है?
फिलहाल मामले की जांच जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। फिलहाल रिमांड में गए पति समर्थ सिंह से पुलिस पूछताछ करेगी जिसके मामले की कई अहम कड़ियां निकलकर सामने आने की आशंका है।








