Bihar News: मोकामा के चर्चित विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह पर दर्ज एफआईआर मामले में आज एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुनवाई के बाद विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है। बता दें कि कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। हालांकि सिंगर गुंजन सिंह और अन्य को मामले में राहत नहीं दी गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 मई को होगी।
जानिए कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या क्या हुआ
बता दें कि सुनवाई के दौरान कोर्ट में बचाव पक्ष से पटना हाईकोर्ट के वकील कुमार हर्षवर्दधन, वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने पक्ष रखा। पक्ष रखते हुए उन्होंने कोर्ट से कहा कि वायरल वीडियो को देखने से स्पष्ट होता है कि विधायक अनंत सिंह का कोई दोष नहीं है। इसके साथ ही वकील ने यह भी कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है। वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया गया है। वीडियों में कही भी अश्लील मुजरा नहीं दिख रहा है। अश्लील गीत के साथ जिस वीडियो को वायरल किया गया है। कोर्ट को यह बताया गया कि वायरल वीडियो की बात कही जा रही है, उसमें विधायक अनंत सिंह नहीं है। वहीं कोर्ट में वायरल वीडियो को दिखाया गया। इसके अलावे गुंजर सिंह का गाना जजवे के खरीद लेब को भी दियागया। जबकि अभियोजन पक्ष से अभियोजक देव वंश गिरी ने कोर्ट को बताया कि मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव में कुख्यात रहे गुड्डू राय के घर जनेऊ के कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उनके साथ गाय़क गुंजन सिंह भी वहीं थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
ध्यान रहे कि 2-3 मई को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई गई थी। जिसकी जांच अभी पुलिस के द्वारा की जा रही है।









