झारखंड के Chatra जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामूली विवाद के बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ला की बताई जा रही है. मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, नैयना की शादी करीब एक महीने पहले ही विधायक मोहल्ला निवासी गुलजार नामक युवक से हुई थी. शादी के बाद दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत हुई थी, लेकिन एक छोटी सी बात ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.
Chatra News: गोलगप्पा खाने को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों और शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम पति-पत्नी के बीच गोलगप्पा खाने को लेकर हल्की कहासुनी हुई थी. बताया जा रहा है कि विवाद के बाद नैयना काफी नाराज हो गई थी. पति गुलजार ने उसे समझाने और मनाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुई.
गुलजार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नाराज होकर नैयना अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर घरवालों को शक हुआ. इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला, जहां अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए.
Chatra News: कमरे में फंदे से लटका मिला शव
कमरे के अंदर नैयना का शव सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस ने मामले में मृतका के पति गुलजार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी भीड़ जुट गई. पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है.
Chatra News: पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा.

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








