रांची: Jharkhand के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा रविवार, 31 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के B.Ed, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
राज्यभर में बनाए गए 94 परीक्षा केंद्र
परीक्षा का आयोजन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
राज्यभर में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 30 केंद्र राजधानी रांची में हैं। इसके अलावा धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा सहित अन्य जिलों में भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
OMR शीट पर देना होगा जवाब
प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को OMR शीट पर अपने उत्तर अंकित करने होंगे। प्रश्नपत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक प्रश्नों के उत्तर देने की सलाह दी गई है।
मेरिट के आधार पर मिलेगा नामांकन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसी मेरिट सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए झारखंड के 136 बीएड कॉलेजों में करीब 13,600 सीटें उपलब्ध हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और पर्षद की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
- OMR शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतें।
- परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्र का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









