Big Breaking: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। टीएमसी के सांसद और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मौके पर पुलिस ने हेलमेट पहनाकर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बाहर निकाला।
Big Breaking: बीजेपी के लोगों पर हमले का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा में घायल हुए कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। समर्थकों का आरोप है कि इसी दौरान कई लोगों ने उन्हें घेर लिया। लोगों ने वहां जमकर नारेबाजी की और उनके साथ धक्का मुक्की भी की।
Big Breaking: इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं-अभिषेक बनर्जी
समर्थकों ने घटना के दौरान अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने और शर्ट फाड़ने तक के आरोप लगाए हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें हेलमेट पहनाकर भारी सुरक्षा के बीच वहां से निकालना पड़ा। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी के लोगों ने उनपर हमला किया है।
घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनपर हमला करने की कोशिश की गई है। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि वे इस घटना से डरने वालों में से नहीं है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








