Big Breaking: कर्नाटक की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। बेंगलुरु में शनिवार शाम हुई बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दिया।
Big Breaking: 28 मई को सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
बताते चलें कि सिद्धारमैया के 28 मई को इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों पर अब लगभग विराम लग गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार का गठन होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्रिमंडल में भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मौजूदा कैबिनेट से कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना है।
Big Breaking: चार उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं
कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के अनुसार, 3 जून को बेंगलुरु के ग्लास हाउस में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। साथ ही चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला कांग्रेस के संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। आने वाले दिनों में नई कैबिनेट की घोषणा के साथ राज्य की राजनीति में कई नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।









