बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

World Environment Day पर सरयू राय की पहल, दलमा और दूधी नाला को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करने की मांग

World Environment Day पर विधायक सरयू राय ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दलमा के प्राचीन ज्वालामुखी क्षेत्र और मांडू के दूधी नाला स्थित हिमनद संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करने की मांग की है।

जून 5, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Saryu Rai's initiative on World Environment Day, demands to declare Dalma and Dudhi Nala as Geological Heritage

Saryu Rai's initiative on World Environment Day, demands to declare Dalma and Dudhi Nala as Geological Heritage

Share on FacebookShare on Twitter

रांची/जमशेदपुर। World Environment Day के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड की दो दुर्लभ भूगर्भीय धरोहरों के संरक्षण की मांग उठाई है। उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दलमा के प्राचीन महासागरीय ज्वालामुखी क्षेत्र तथा हजारीबाग के मांडू स्थित दूधी नाला क्षेत्र की हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज (भूगर्भीय धरोहर) घोषित करने की मांग की है।

Table of Contents

Toggle
  • 160 करोड़ वर्ष पुराने ज्वालामुखी इतिहास का साक्षी है दलमा
  • दूधी नाला में मौजूद हैं 30 करोड़ वर्ष पुराने हिमनदों के निशान
  • झारखंड की पहचान को मिलेगा वैश्विक मंच

अपने पत्र में सरयू राय ने कहा है कि ये दोनों स्थल केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश की महत्वपूर्ण प्राकृतिक और वैज्ञानिक धरोहर हैं। करोड़ों वर्ष पुरानी इन भूगर्भीय संरचनाओं का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन स्थलों को सरकारी संरक्षण नहीं मिला तो अज्ञानतावश मानवीय हस्तक्षेप इनके अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है।

160 करोड़ वर्ष पुराने ज्वालामुखी इतिहास का साक्षी है दलमा

सरयू राय ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम स्थित दलमा क्षेत्र लगभग 160 करोड़ वर्ष पुराने महासागरीय ज्वालामुखी गतिविधियों का महत्वपूर्ण अवशेष है। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार यह क्षेत्र छोटानागपुर और सिंहभूम टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से बना था, जिसने तांबा, यूरेनियम और सोने जैसे खनिजों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि चांडिल और जमशेदपुर के बीच सहरबेड़ा क्षेत्र में ज्वालामुखीय राख के अवशेष तथा दलमा अभयारण्य के मार्ग में मौजूद “पिलो लावा” संरचनाएं भूगर्भीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन वर्तमान में ये स्थल अनियंत्रित मानवीय गतिविधियों के कारण प्रभावित हो रहे हैं।

दूधी नाला में मौजूद हैं 30 करोड़ वर्ष पुराने हिमनदों के निशान

विधायक ने हजारीबाग जिले के मांडू क्षेत्र स्थित दूधी नाला का भी जिक्र किया है। उनके अनुसार यहां 30 करोड़ वर्ष पुराने महादेशीय हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं के प्रमाण आज भी सुरक्षित हैं। भू-वैज्ञानिक अध्ययनों में यह संकेत मिले हैं कि किसी समय यह इलाका महासागरीय क्षेत्र रहा होगा और यहां मौजूद हिमनद समुद्र में जाकर मिलते थे।

उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले जानकारी के अभाव में यहां चेक डैम निर्माण की योजना स्वीकृत हो गई थी, जिससे इस प्राकृतिक धरोहर के नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि भू-वैज्ञानिकों की पहल के बाद यह संरचना बचाई जा सकी।

झारखंड की पहचान को मिलेगा वैश्विक मंच

सरयू राय ने कहा कि वर्तमान में झारखंड में केवल राजमहल फॉसिल पार्क को भूगर्भीय धरोहर का दर्जा प्राप्त है, जबकि राज्य में कई महत्वपूर्ण जियोलॉजिकल साइट्स मौजूद हैं। यदि दलमा और दूधी नाला को भी जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाता है तो यह न केवल इनके संरक्षण को सुनिश्चित करेगा, बल्कि झारखंड को वैश्विक भूगर्भीय मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएगा।

World Environment Day के अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार से इन दोनों स्थलों को तत्काल जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित करने की पहल करने का आग्रह किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी प्रकृति की इन अनमोल धरोहरों को देख और समझ सकें।

 

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका
Breaking News

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

जुलाई 22, 2026
Jharkhand Weather Today 22 July 2026
झारखंड Jharkhand News

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

जुलाई 22, 2026
Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में
Breaking News

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026
Next Post
धुर्वा के दो जुड़वा बच्चे करण और अर्जुन चार दिन लापता, तलाश में जुटी पुलिस

धुर्वा के दो जुड़वा बच्चे करण और अर्जुन रहस्यमयी तरीके से चार दिन लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Palamu 16 wagons of a coal-laden train overturned 10 trains including the Rajdhani were diverted

Palamu में कोयला लदी मालगाड़ी के 16 वैगन पलटे, राजधानी समेत 10 ट्रेनें डायवर्ट, 2 रद्द

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

Breaking News: रांची में आज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, टकराव की आशंका

जुलाई 22, 2026

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

Horoscope 22 July 2026: आज इन लोगों की बदलने वाली है किस्मत, कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं?

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra