बुधवार, जुलाई 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

फिल्म ‘Peddi’ में जाह्नवी कपूर के किरदार का हुआ अपमान? पोस्ट लाइक कर डायरेक्टर की खोली पोल

Peddi Controversy: राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) में जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) के किरदार 'अच्चियम्मा' के ऑब्जेक्टिफिकेशन पर विवाद खड़ा हो गया है। जानें क्यों जाह्नवी ने डायरेक्टर के खिलाफ वायरल पोस्ट को लाइक किया।

जून 5, 2026
in मनोरंजन Entertainment
A A
Janhvi Kapoor's character insulted in the film 'Peddi', Director's true colors exposed after liking a post

Janhvi Kapoor's character insulted in the film 'Peddi', Director's true colors exposed after liking a post

Share on FacebookShare on Twitter

Peddi Controversy: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ (Peddi) गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज था, लेकिन रिलीज के साथ ही यह फिल्म एक बड़े विवाद में घिर गई है। विवाद किसी और बात को लेकर नहीं, बल्कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अच्चियम्मा’ को दिखाए जाने के तरीके पर है।

Table of Contents

Toggle
      • Read More: Peddi Movie: ‘गेम चेंजर’ फ्लॉप होने के बाद राम चरण ने थिएटर्स में मचाया गदर, तोड़े कई रिकॉर्ड्स
  • वायरल पोस्ट में ‘पेड्डी’ के डायरेक्टर पर उठे गंभीर सवाल
    • Janhvi Kapoor ने लिया स्टैंड! पोस्ट लाइक कर डायरेक्टर की खोली पोल?
    • बुच्ची बाबू सना ने किया है ‘पेड्डी’ का निर्देशन
        • ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?

प्रीमियर शो के बाद से ही सोशल मीडिया पर जाह्नवी के किरदार को लेकर काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। दावों के मुताबिक, फिल्म में एक्ट्रेस को बुरी तरह ऑब्जेक्टिफाई (Objectify) किया गया है, जिसके बाद अब खुद जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक शॉकिंग रिएक्शन सामने आया है।

Read More: Peddi Movie: ‘गेम चेंजर’ फ्लॉप होने के बाद राम चरण ने थिएटर्स में मचाया गदर, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

वायरल पोस्ट में ‘पेड्डी’ के डायरेक्टर पर उठे गंभीर सवाल

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पॉपुलर पेज ने राम चरण की पेड्डी को लेकर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में 350 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म की कड़ी आलोचना की गई है।

पोस्ट में लिखा गया है: “इतनी महंगी फिल्म में लीडिंग लेडी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को जरा भी सम्मान नहीं दिया गया। जहां एक तरफ राम चरण के किरदार को बड़े सामाजिक-राजनीतिक अभियान का हिस्सा बनते दिखाया गया है, वहीं Janhvi Kapoor को सिर्फ पेट के ऊपरी हिस्से (Midriff) के क्लोज-अप शॉट्स तक सीमित कर दिया गया। अच्चियम्मा के किरदार को वो मानवीय गरिमा नहीं मिली जिसकी वह हकदार थी।”

इतना ही नहीं, पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के कुछ सीन्स में राम चरण का किरदार जाह्नवी के किरदार पर हाथ भी उठाता है।

Janhvi Kapoor ने लिया स्टैंड! पोस्ट लाइक कर डायरेक्टर की खोली पोल?

इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब खुद जाह्नवी कपूर ने इस आलोचनात्मक पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया। हालांकि जाह्नवी ने इस पर कोई लिखित कमेंट नहीं किया, लेकिन नेटिजन्स ने नोटिस किया कि जाह्नवी कपूर ने इस वायरल पोस्ट को लाइक किया है।

विवादित पोस्ट में एक्ट्रेस का बचाव करते हुए आगे लिखा था:

“एक एक्ट्रेस पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन असल कहानी कुछ और है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन सीन्स पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक प्रोफेशनल बाउंड्री तय की थी, लेकिन फाइनल एडिट में उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। यह ऐसा मामला नहीं है जहां एक्ट्रेस ने स्टैंड नहीं लिया, बल्कि यहां डायरेक्टर ने मर्यादाओं को ताक पर रख दिया क्योंकि उनके लिए बॉक्स ऑफिस नंबर्स एक्ट्रेस की सहमति (Consent) से ज्यादा मायने रखते थे।”

जाह्नवी द्वारा इस पोस्ट को लाइक किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर मेकर्स और डायरेक्टर की जमकर क्लास लगाई जा रही है। फैंस का मानना है कि लाइक के जरिए जाह्नवी ने मेकर्स के प्रति अपनी नाराजगी साफ जाहिर कर दी है।

बुच्ची बाबू सना ने किया है ‘पेड्डी’ का निर्देशन

आपको बता दें कि फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने किया है। इस फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार और मिर्जापुर फेम दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को लेकर मचे इस बवाल पर अब तक मेकर्स या राम चरण की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?
YouTube player
Ritika Singh
Ritika Singh

Related Posts

Drishyam-3 OTT Release
मनोरंजन Entertainment

Drishyam-3 OTT Release: OTT पर आई मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’, जानें कब और कहां देखें

जून 19, 2026
Sanchita Ugale Suicide: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, मौत से कुछ घंटे पहले शेयर की थी आखिरी रील
Breaking News

Sanchita Ugale Suicide: कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, मौत से कुछ घंटे पहले शेयर की थी आखिरी रील

जून 15, 2026
Delhi CM Rekha Gupta watched Kangana's film; it will be 'tax-free' in Delhi
मनोरंजन Entertainment

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने देखी कंगना की फिल्म, दिल्ली में होगी ‘टैक्स फ्री’

जून 11, 2026
Next Post
झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम

झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम

Claims alliance victory in Rajya Sabha elections, Congress PAC meeting discusses organisation and SIR

राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की जीत का दावा, Congress PAC बैठक में संगठन और SIR पर हुई चर्चा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Today 22 July 2026

22 July 2026: Jharkhand में आज फिर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में अलर्ट जारी

जुलाई 22, 2026

Horoscope 22 July 2026: आज इन लोगों की बदलने वाली है किस्मत, कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं?

JPSC Chairman L. Khiangte Resigns: एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा, परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर उठे सवाल

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra