लातेहार: Latehar रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने शव देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।








