Koderma: कोडरमा जिले में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में युवक अनीश सिंह की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात अनीश सिंह जामू रोड स्थित एक होटल में खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। होटल में मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा दिया और अनीश अपने घर लौट आया। लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ।
6-7 बाइक से पहुंचे हमलावर, घर में घुसकर की बर्बर पिटाई
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद रवि सिंह, पंकज सिंह, प्रवीण सिंह समेत 8-10 लोग कई बाइक पर सवार होकर अनीश के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने अनीश के साथ जमकर मारपीट की। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं माने। आरोप है कि अनीश को कई बार जमीन पर पटका गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More- Big Breaking : वैद्यनाथ राम होंगे जेएमएम के राज्यसभा उम्मीदवार
पटना से दो दिन पहले ही लौटा था अनीश
गंभीर हालत में अनीश को पहले मरकच्चो सीएचसी और फिर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनीश पटना में ट्रक चालक के रूप में काम करता था और दो दिन पहले ही अपने घर आया था।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव चालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटी-सी बहस भी हिंसा का रूप लेकर किसी की जान ले सकती है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









