Ranchi: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे है, लेकिन उसका गैंग सात समुंदर पार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। अभी अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला गया है, जिसमें मयंक सिंह के गुर्गे के द्वारा पुर्तुगाल में एक फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद जिम्मेदारी ली है।
गैंग ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर खुली धमकी दी है। सोशल मीडिया में आरके मीणा के नाम से घटना की जिम्मेवारी ली गई है। जिसके बाद अब सुरक्षा एजेंसी भी अलर्ट मोर्ड पर आ गई है। साथ ही यह लिखा गया है कि गुरप्रीत सिंह गील नामक व्यक्ति के घर पर गोली चलाया गया है। और धमकी दी गई की गोली कान का पर्दा खोलने के लिए चलाई गई है।
‘पूरी दुनिया में फैले हैं हम’-दी खौफनाक चेतावनी
इस पूरी घटना में सबसे परेशान करने वाली बात संदेश में दी गई खुली धमकी है। गैंग की ओर से लिखा गया है कि यह गोलियां सिर्फ ‘कान का पर्दा खोलने’ यानी डराने के लिए थीं, और अगली बार सीधे जान लेने की नीयत से हमला किया जाएगा। पुर्तगाल छोड़कर भागे लोगों को चेतावनी देते हुए लिखा गया है-
Read More- गुमला के चैनपुर में 12 वर्षीय बालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: देवर-भाभी गिरफ्तार
“अपनी अर्थी चौखट पर तैयार रख लो, भागते-भागते यह धरती छोटी पड़ जाएगी। हम पूरी दुनिया में फैले हुए हैं, हमारी परछाई पीछा नहीं छोड़ेगी।”
Read More- कोडरमा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल
देखा जाए तो सुनील मीणा खुद झारखंड के जेल में बंद है। लेकिन सोशल मीडिया पर विदेश में गोली बारी कर घटना की जिम्मेवारी ले रहा है। यह पहला गैंगस्टर है जिसे झारखंड ATS ने विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाया था। लेकिन अब सुनील मीणा जेल से विदेश में गैंग चला रहा है।
Read More- मांडर गैंगरेप मामले में नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार, प्रेमी ही निकला साजिशकर्ता
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह मामला विदेशी धरती पर भारतीय मूल के गैंग्स के बढ़ते जाल और आपसी रंजिश की ओर इशारा करता है, जो बेहद चिंताजनक है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









