Palamu: पलामू जिले के पांडू और हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगल से एक महिला का कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है, जो पिछले 29 मई से लापता थीं। परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान की है।
लकड़ी चुनने निकली थीं, फिर नहीं लौटीं घर
जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी अक्सर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के लोहबंधा माहूर जंगल में लकड़ी चुनने जाया करती थीं। 29 मई को भी वह घर से इसी काम के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
दुर्गंध से खुला राज
शुक्रवार को कुछ ग्रामीण मवेशी चराने जंगल गए थे। इसी दौरान उन्हें जंगल के एक हिस्से से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब वे वहां पहुंचे तो एक महिला का क्षत-विक्षत कंकाल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शव की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान सुनीता देवी के रूप में की गई।
Read More- गिरिडीह डबल मर्डर केस का खुलासा, रिश्तेदारों ने ही की थी पति-पत्नी की हत्या-7 गिरफ्तार
हादसा या साजिश? हर पहलू की जांच
बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी कुमार ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की मौत किसी हादसे का परिणाम है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
Read More- कोडरमा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 5 साल के मासूम समेत तीन घायल
Read More- रातू में हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर फायरिंग मामले का खुलासा, शूटर और साजिशकर्ता गिरफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









