Ranchi: रांची पुलिस ने वर्ष 2024 में रातू थाना क्षेत्र में हुए हाईकोर्ट के अधिवक्ता बाबन प्रसाद पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले शूटर और साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
1 अक्टूबर 2024 को अधिवक्ता पर हुई थी फायरिंग
बताते चलें कि 1 अक्टूबर 2024 को अधिवक्ता बाबन प्रसाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद रातू थाना में मामला दर्ज किया गया था और जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।
जमीन विवाद बना जानलेवा साजिश की वजह
जांच में खुलासा हुआ कि अधिवक्ता बाबन प्रसाद और अनुज कुमार महतो के बीच पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अनुज कुमार महतो ने कथित तौर पर सुपारी देकर बाबन प्रसाद की हत्या कराने की योजना बनाई थी। इसके बाद शूटर गुलशन कुमार विश्वकर्मा ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाला निकला शूटर
गिरफ्तार आरोपी गुलशन कुमार विश्वकर्मा पलामू जिले का निवासी है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल पिस्टल और मोटरसाइकिल दिसंबर 2024 में चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में बरामद हो चुकी थी।
पुलिस टीम की बड़ी सफलता
रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में डीएसपी अजय आर्यन, रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो समेत कई पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









