Jharkhand T20 क्रिकेट लीग 2026 के तीसरे दिन खेले गए पांचवें मुकाबले में कोयलांचल सुपरकिंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए छोटानागपुर रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में कोयलांचल सुपरकिंग्स ने लक्ष्य हासिल कर जीत अपने नाम कर ली।
छोटानागपुर रॉयल्स ने बनाए 190 रन
टॉस जीतकर कोयलांचल सुपरकिंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटानागपुर रॉयल्स की टीम 19.4 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से चंदन ने 49 रन, नाजिम ने 41 रन और विराट ने 36 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
कोयलांचल सुपरकिंग्स की गेंदबाजी में शुभ शर्मा सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। वहीं उत्कर्ष सिंह, अमित और हर्ष ने 2-2 विकेट हासिल कर रॉयल्स की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया।
सरनदीप सिंह भाटिया की विस्फोटक पारी से मिली जीत
191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोयलांचल सुपरकिंग्स ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाते हुए मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।
टीम की जीत के हीरो सरनदीप सिंह भाटिया रहे, जिन्होंने शानदार 79 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा उत्कर्ष सिंह ने 53 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया।
हालांकि छोटानागपुर रॉयल्स की ओर से सुप्रियो चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.1 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी।
प्लेयर ऑफ द मैच
शानदार बल्लेबाजी के लिए सरनदीप सिंह भाटिया को ‘मैन ऑफ द मैच‘ चुना गया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








