Ranchi: रांची के धुर्वा और जगन्नाथपुर क्षेत्र से लापता तीन बच्चों करण, अर्जुन और शिवा का मामला अब राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बच्चों की जल्द बरामदगी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
एफआईआर और परिवार के बयान में विरोधाभास का आरोप
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने कहा कि बच्चों की मां द्वारा बताई गई जानकारी और थाने में दर्ज एफआईआर के विवरण में गंभीर अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार अशिक्षित है और पुलिस ने अपनी सुविधा के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर संदेह पैदा होता है।
भाजपा ने दी जनआंदोलन की चेतावनी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों के लापता होने के लगभग 12 दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा जनआंदोलन शुरू करेगी। इसके तहत धुर्वा क्षेत्र में शाम 6 बजे मशाल जुलूस निकालने की घोषणा भी की गई है।
18 माह की मासूम अदिति का भी नहीं मिला सुराग
आदित्य साहू ने कोकर क्षेत्र से लापता 18 माह की बच्ची अदिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इतने समय बाद भी पुलिस बच्ची का पता नहीं लगा सकी है, जिससे कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं।
Read More- गिरिडीह डबल मर्डर केस का खुलासा, रिश्तेदारों ने ही की थी पति-पत्नी की हत्या-7 गिरफ्तार
बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
भाजपा ने दावा किया कि राज्य में बच्चों के लापता होने और अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पार्टी ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को भी समान सुरक्षा और न्याय का अधिकार है। भाजपा ने हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया है।
Read More- कोडरमा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 5 साल के मासूम समेत तीन घायल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








