शनिवार, सितम्बर 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ramgarh Accident: अवैध खनन कारोबार में सीएम हाउस की सीधी भूमिका, अवैध कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा : बाबूलाल मरांडी

जून 14, 2026
in राजनीति Politics
A A
Ramgarh Accident: अवैध खनन कारोबार में सीएम हाउस की सीधी भूमिका, अवैध कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा : बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ramgarh Accident: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रामगढ़ के अरगड्डा इलाके में अवैध कोयला खनन हादसे में चार मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत मामले का जायजा लेने घटनास्थल पहुंचे। साथ ही उन्होंने मृतक देवा बेदिया, डबलू बेदिया, किशोर रवानी और आशीष घटवार के पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। परिजनों से विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इस बीच मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध खनन कारोबार में सीएम हाउस की सीधी भूमिका है।

 

📌 यह भी पढ़ें:
  • सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन अपूरणीय क्षति
  • पलामू के डगरा पिकेट में JAP-8 के सूबेदार की गोली लगने से मौत, जांच शुरू
  • खूंटी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कड़िया मुंडा से की मुलाकात

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चारों मजदूरों की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। जिन चार मजदूरों की मौत हुई है वे लोग काफी गरीब परिवार से आते हैं। इसमें देवा और डबलू आपस में चाचा भतीजा हैं। आशीष घटवार की पत्नी गर्भवती है, जबकि डबलू बेदिया की पत्नी और एक बच्ची है। वहीं देवा बेदिया और किशोर रवानी अविवाहित हैं। मरांडी ने कहा कि रामगढ़ में बंद पड़ी खदान में एक व्यक्ति के गिरने के बाद उसे बचाने गए 4 लोगों की दम घुटने से मौत सिर्फ़ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्ट तंत्र और संवेदनहीन व्यवस्था द्वारा की गई सामूहिक हत्या जैसी प्रतीत होती है। जब बंद खदानों की घेराबंदी करना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों की आवाजाही रोकना जिला प्रशासन और सीसीएल की सीधी जिम्मेदारी है, तो फिर सवाल उठता है कि आखिर रामगढ़ के डीसी, एसपी और सीसीएल प्रबंधन किस बात की तनख्वाह और सुविधा ले रहे हैं? क्या उनकी भूमिका सिर्फ़ हादसों के बाद औपचारिक बयान जारी करने तक सीमित रह गई है?

 

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो सूचनाएं मिल रही है उसके अनुसार राज्य में हो रहे अवैध खनन कारोबार में सीएम हाउस की सीधी भूमिका है। कोई भी अवैध कारोबार हो, उससे हो रही कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री को जाता है। शेष 25 प्रतिशत में दलाल, बिचौलिए, पुलिस-प्रशासन और अन्य की हिस्सेदारी है। लूट के इस खेल में सरकार और प्रशासन तो शामिल है ही, वन विभाग की भी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद जो बातें सामने आ रही हैं, वे तो इंसानियत को भी शर्मसार कर देने वाली हैं। आरोप है कि रेस्क्यू के नाम पर 5 हजार रुपये वसूले गए, गंभीर हालत में लोगों को बेहतर अस्पताल भेजने के बजाय सीधे सदर अस्पताल ले जाकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी गई। अगर यह सच है, तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं बल्कि गरीबों की मौत पर भी वसूली करने वाली निर्लज्ज व्यवस्था का वीभत्स चेहरा है।

 

उन्होंने कहा कि वैसे भी रामगढ़ अब कोयला चोरी, अवैध कारोबार और पुलिस संरक्षण के मामलों में धनबाद से पीछे नहीं रहा। पीछे रहे भी कैसे? जब सत्ता के गलियारों में “बोली” लगाकर पोस्टिंग तय होती हो, तो फिर जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि “हफ्ता वसूली” ही प्राथमिकता बन जाती है। ऊपर से नीचे तक सेटिंग और हिस्सेदारी का खेल चलता रहे, इसलिए खदानें मौत का कुआँ बनी रहे… शायद यही मॉडल बना दिया गया है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

 

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा है कि यदि सरकार में संवेदनशीलता और जवाबदेही का थोड़ा भी अंश शेष है, तो इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। दोषियों पर सिर्फ़ निलंबन का दिखावटी मलहम नहीं, बल्कि हत्या जैसी धाराओं में कार्रवाई हो। पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा, सरकारी नौकरी और न्याय सुनिश्चित किया जाए। वरना जनता यह मानने को मजबूर होगी कि झारखंड में गरीब की जान की कीमत अब सिर्फ़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मुआवजे की फाइल तक सीमित रह गई है।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झारखंड में सरकार, प्रशासन और अवैध खनन माफियाओं का मजबूत सिंडिकेट बना हुआ है। वर्तमान राज्य सरकार में लूट खसोट चरम पर है। अवैध कारोबार में लगातार जनहानि हो रही है। विडम्बना है कि सरकार के संरक्षण में सब कुछ हो रहा है। मरांडी ने कहा कि इस इलाके में 100 से अधिक अवैध सुरंगनुमा कूप बनाकर यहां कोयले की लूट हो रही है। और तो और इन कूपों में पंखा सहित अन्य सारी सुविधाएं भी मौजूद हैं। क्या इतनी व्यवस्था एक दिन में खड़ी हो गई ? स्पष्ट है, सारा कुछ मैनेज है।

 

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को पीड़ित परिवार और अन्य ग्रामीणों ने बतलाया कि विस्थापन के कारण उन लोगों की जमीन चली गई है और नौकरी भी नहीं है। रहने के लिए घर तक नहीं है। मजबूरी में जान की कीमत पर कोयला का काम करना पड़ता है। पीड़ित परिवार ने सीसीएल से 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

image
Aditya

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि
झारखंड Jharkhand News

सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन अपूरणीय क्षति

सितम्बर 19, 2026
पलामू के डगरा पिकेट में JAP-8 के सूबेदार की गोली लगने से मौत, जांच शुरू
राजनीति Politics

पलामू के डगरा पिकेट में JAP-8 के सूबेदार की गोली लगने से मौत, जांच शुरू

सितम्बर 19, 2026
खूंटी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कड़िया मुंडा से की मुलाकात
राजनीति Politics

खूंटी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कड़िया मुंडा से की मुलाकात

सितम्बर 18, 2026
Next Post
विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश, विकास और विरासत पर पीएम मोदी का ध्येय : नित्यानंद राय

विकसित भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा देश, विकास और विरासत पर पीएम मोदी का ध्येय : नित्यानंद राय

धनबाद में 22 जून को आजसू का जनाक्रोश मार्च, सुदेश महतो ने सरकार पर साधा निशाना

धनबाद में 22 जून को आजसू का जनाक्रोश मार्च, सुदेश महतो ने सरकार पर साधा निशाना

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Loyabad police station Havildar suddenly suffers dizziness; brain hemorrhage follows a fall; referred to Ranchi in critical condition.

लोयाबाद थाना के हवलदार को अचानक आया चक्कर, गिरने के बाद ब्रेन हैमरेज; गंभीर हालत में रांची रेफर

सितम्बर 19, 2026

Bigg Boss 20: माही विज-मैरी कॉम में घमासान, सलमान खान ने लगाई क्लास; कनिका के एक्सप्रेशन पर अमन के कमेंट से भी मचा बवाल

सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन अपूरणीय क्षति

कोडरमा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

करम पर्व से पहले झारखंड में लोकगीतों की धूम, नागपुरी-संथाली समेत कई भाषाओं में रिलीज हुए नए गीत

Hazaribagh में योगेंद्र साव के दावे वाली खास महल जमीन पर चला JCB, प्रशासन से नोकझोंक

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra