Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घोड़सीमर मोड़ के पास हुए इस भीषण दुर्घटना में युवक दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक गाजेडीह गांव का निवासी बताया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
गोविंदपुर से अपने घर गाजेडीह लौट रहा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से गोविंदपुर से अपने घर गाजेडीह लौट रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर से गांवा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक विपरीत दिशा से आया और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दीपक कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक काफी तेज गति में था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।
Read More- असम की युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, गोविंदपुर में युवक गिरफ्तार
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
Read More- झारखंड में बड़ा प्रशासनिक बदलाव-रोहितश्य रॉय बने नए महाधिवक्ता

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









