Ranchi News: राजधानी रांची में बाइकर्स गैंग सक्रिय है। चेन स्नैचिंग, मोबाइल छिनतई जैसे मामला लगातार सामने आ रहे है। इसी बीच रांची के पुलिस लाइन के पास एक महिला के गले से चेन स्नैचिंग करना एक अपराधी को मंहगा पड़ गया। जैसे ही अपराधी महिला के गले से चेन स्नैचिंग कर भाग रहा था, स्थानीय लोगों ने अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने अपराधी को गोंदा थाने के हवाले किया
ताजा मामला रांची के कांके रोड का है, जिसे कानून के नजर से देखे तो अत्यंत सुरक्षित माना जाता है।वहां महिला से स्नैचिंग की कोशिश की गई, हालांकि बाइकर्स ग्रुप के दोनों अपराधी कामयाब नहीं हो सके, उलटा एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी से गोंदा थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस कर रही पूछताछ
मिली जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर के पास जा रही थी, इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी उसे अपना निसाना बनाते है। थोड़ी देर बाद पीछा करने के बाद उसके गले से चेन छिनने का प्रयास भी करते है औऱ वहां से भागने की कोशिश करते है। लेकिन इसी बीच वहां आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए औऱ दोनों अपराधियों को खदेड़ना शुरू कर देते है। जिसके बाद अपराधी चेन सड़क पर फेंक कर भागने लगते है। लेकिन एक को स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया जाता है औऱ पुलिस के हवाले कर दिया जाता है। जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो जाता है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा का कहना है कि पकड़े गए अपराधी से पूछताछ की जा रही है, साथ ही दूसरे अपराधी की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही गैंग के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।









