Breaking News: केंद्र सरकार ने लोकसभा सीटों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 815 किया जा सकता है। यानी सदन में 272 सीटें बढ़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ाई जाने वाली सभी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का विकल्प भी प्रस्ताव में शामिल है। साथ ही, सीटों की कुल संख्या अगले 25 वर्षों तक स्थिर रखने की बात कही गई है।
Read More- कोडरमा में टीकाकरण के बाद नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने किया सड़क जाम
Breaking News: परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी
कैबिनेट ने परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। नए प्रावधानों में राज्यों के बीच लोकसभा सीटों की हिस्सेदारी में असंतुलन रोकने के लिए बदलाव किए गए हैं।
Read More- कोडरमा के निजी क्लीनिक में 2 माह के नवजात की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
सरकार इस प्रस्ताव को 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पारित कराना चाहती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से बहस में शामिल होने की अपील की है। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। अब इस मुद्दे पर संसद में सियासी बहस तेज होने के आसार हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







