Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के माथाडीह वार्ड नंबर 03 में 36 दिन के नवजात की मौत के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात एएनएम रिंकी देवी पर निर्धारित समय से पहले टीका लगाने और लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी
परिजनों के अनुसार, गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। इसी दौरान नवजात की मां रूपा देवी को बच्चे के साथ बुलाया गया। परिवार का आरोप है कि उन्होंने टीका लगवाने से मना किया था, लेकिन इसके बावजूद बच्चे को चार टीके लगा दिए गए।
आरोप है कि टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और शुक्रवार अहले सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्चे को 45 दिन में दिया जाने वाला टीका 36 दिन की उम्र में ही लगा दिया गया था।
Read More- कोडरमा के निजी क्लीनिक में 2 माह के नवजात की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
नवजात की मौत पर सड़क जाम
घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर शहीद चौक के पास कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का प्रयास किया।
Read More- कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट
परिजन संबंधित एएनएम को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। मामले में टीकाकरण की प्रक्रिया और नवजात की मौत के कारणों की जांच जरूरी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







