Koderma: कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के बलिमहरी गांव से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। गांव में धर्म परिवर्तन की अफवाह ने सनसनी मचा दी। एक परिवार पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है।
एक परिवार के कुछ सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा
कथित धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक प्रार्थना सभा में पहुंचकर जांच शुरू की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना ले जाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के एक परिवार के कुछ सदस्यों के धर्म परिवर्तन की चर्चा के बीच उनके घर में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद सतगावां अंचलाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी और थाना प्रभारी बबलू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
Read More- कोडरमा में ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप, मुर्गा खाने निकला था युवक
मामले की हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि प्रार्थना सभा का उद्देश्य क्या था और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। अभी तक पुलिस ने किसी भी अवैध धर्म परिवर्तन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Read More- 27 जून को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश-जाने वजह
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Breaking News: अयोध्या से बड़ी खबर-राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









