Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित बेहराडीह पंचायत के घरवरियाबार गांव में रविवार देर रात एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लाखो के नुकसान का अंदाजा जताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार मालिक विनय यादव बाहर से लौटने के बाद वाहन को घर के बरामदे में खड़ा कर अंदर चले गए। कुछ देर बाद उन्हें धुआं दिखाई दिया। बाहर निकलकर देखा तो कार धू-धू कर जल रही थी।
कार पूरी तरह जलकर राख
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मोटर व बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
Read More- रांची के कडरु से तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता, प्रशासन पर बड़ा सवाल
बताया गया कि यह कार पहले दिल्ली में किराये पर चलती थी और कुछ महीने पहले ही गांव लाई गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार पहले एक सड़क हादसे का भी शिकार हो चुकी थी। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। इस घटना में कार मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
Read More- कोडरमा स्टेशन पर हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, यात्रियों को दे रहा था धमकी

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









