करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में मचे बवाल के बीच राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। हत्या के करीब 28 घंटे बाद जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। आपको बता दे कि जमशेदपुर के घटना के बाद से लेकर अभी तक में चार पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया जा चुका है। वहीं अब जमशेदपुर के एसएसपी को भी उनके पद से हटाड़िया गया है।
ध्यान हो कि जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की सोमवार शाम करीब 7 बजे TMH अस्पताल में इलाज के दौरान मौत गई थी। इसके बाद जमशेदपुर में व्यापक विरोध-प्रदर्शन, सड़क जाम देखने को मिलीं थी। जिसके बाद मंगलवार देर रात करीब 11:43 बजे मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाते हुए जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण हटाया गया है। साथ ही चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।
डबल डाउन बार को किया गया सील
आज इसी कड़ी में डीआईजी जमशेदपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने घटना स्थल यानी बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार का मुआयना किया था । जिसके बाद चर्चित डबल डाउन बार को सील कर दिया गया था।
परिजन कर रहे एनकाउंटर की मांग
उधर, हिमांशु सिंह के परिजन लगातार हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि यदि जल्द आरोपियों का एनकाउंटर नहीं किया गया और न्याय नहीं मिला, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। यहां तक कि आज जब जमशेदपुर पुलिस हिमांशु के परिजनों के पास शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंची थी। तो परिजनों ने साफ इनकार कर दिया था।
बहरहाल जमशेदपुर की घटना के बाद से जिस प्रकार लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। और इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा बड़ा कदम उठाना साफ संकेत देता है कि अब सरकार के द्वारा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












